इजराइल ने लेबनान पर बरसाए 160 बम: बेरूत में रातभर धमाके, सीजफायर के बावजूद 100 से ज्यादा ठिकानों पर हमला

इजराइल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाते हुए 100 से ज्यादा जगहों पर एयरस्ट्राइक की। बेरूत में रातभर धमाकों से दहशत फैल गई। सीजफायर के बावजूद हुए हमलों में कई लोगों के घायल होने की खबर है, जबकि यूएन ने हमलों की निंदा की है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
May 26, 2026 • 5:48 PM  13
अंतर्राष्ट्रीय
NEWS CARD
Logo
इजराइल ने लेबनान पर बरसाए 160 बम: बेरूत में रातभर धमाके, सीजफायर के बावजूद 100 से ज्यादा ठिकानों पर हमला
“इजराइल ने लेबनान पर बरसाए 160 बम: बेरूत में रातभर धमाके, सीजफायर के बावजूद 100 से ज्यादा ठिकानों पर हमला”
Favicon
Read more on thekhatak.com
26 May 2026
https://thekhatak.com/israel-lebanon-airstrike-hezbollah-beirut-war-ceasefire
Google News
Copied
इजराइल ने लेबनान पर बरसाए 160 बम: बेरूत में रातभर धमाके, सीजफायर के बावजूद 100 से ज्यादा ठिकानों पर हमला

मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है। इजराइल ने सोमवार रात लेबनान में बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक करते हुए 100 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया। इजराइली सेना का दावा है कि ये हमले हिजबुल्लाह के सैन्य अड्डों और हथियारों के ठिकानों पर किए गए, लेकिन लेबनान से आ रही तस्वीरें कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं।

राजधानी बेरूत समेत कई इलाकों में रातभर जोरदार धमाके सुनाई दिए। आसमान में धुएं के गुबार छा गए और लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। कई रिहायशी इमारतें हमलों में तबाह हो गईं।

10 मिनट में 160 बम गिराने का दावा

इजराइली सेना के मुताबिक, इस ऑपरेशन में करीब 50 लड़ाकू विमानों को शामिल किया गया। सेना ने दावा किया कि महज 10 मिनट के भीतर 160 बम गिराए गए। टारगेट पर हिजबुल्लाह के कमांड सेंटर, हथियारों के गोदाम और वरिष्ठ कमांडर थे।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter