आईपीएल 2026 मेगा ऑक्शन: राजस्थान के 12 खिलाड़ी पहली बार इतनी बड़ी संख्या में शामिल, रवि बिश्नोई सबसे महंगे बेस प्राइज के साथ
आईपीएल 2026 मेगा ऑक्शन में पहली बार राजस्थान के रिकॉर्ड 12 खिलाड़ी शामिल होंगे। रवि बिश्नोई सबसे महंगे बेस प्राइज (2 करोड़) के साथ लिस्ट में हैं, जबकि राहुल चाहर का बेस प्राइज 1 करोड़ और दीपक हूडा का 75 लाख है। 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाली इस नीलामी में राजस्थान के 3 ऑलराउंडर, 3 विकेटकीपर, 3 मीडियम पेसर और 3 स्पिनर बोली के लिए उपलब्ध रहेंगे।
16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी में होने वाले आईपीएल 2026 मेगा ऑक्शन में कुल 359 खिलाड़ियों के बीच बोली लगेगी। इस बार राजस्थान क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक पल है क्योंकि प्रदेश से पहली बार रिकॉर्ड 12 खिलाड़ी ऑक्शन पूल में शामिल हो रहे हैं। पिछले कई वर्षों में राजस्थान के खिलाड़ी लगातार आईपीएल में अपनी छाप छोड़ रहे हैं और इस बार बड़ी संख्या में खिलाड़ियों का ऑक्शन में जाना यह साबित करता है कि राजस्थान का घरेलू क्रिकेट अब मजबूत आधार पर खड़ा हो चुका है।
राजस्थान के 12 खिलाड़ी और उनका रिजर्व प्राइज इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम रवि बिश्नोई का है, जिन्हें लखनऊ सुपरजायंट्स ने रिलीज कर दिया था। चूंकि रवि अब गुजरात के लिए प्रोफेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं, इसलिए उनका रजिस्ट्रेशन गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से हुआ है। फिर भी राजस्थान के प्रशंसक उन्हें अपना ही मानते हैं। रवि बिश्नोई का बेस प्राइज राजस्थान के सभी खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा 2 करोड़ रुपये रखा गया है।बाकी 11 खिलाड़ी जो राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से रजिस्टर्ड हैं:
राहुल चाहर (राइट आर्म लेग स्पिनर) – ₹1 करोड़