कोटा में बड़ा हादसा: महावीर नगर 132 केवी जीएसएस में ट्रांसफार्मर में आग, कई इलाकों की बिजली ठप
राजस्थान के कोटा में महावीर नगर स्थित 132 केवी जीएसएस के पावर ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। ओवरलोडिंग के कारण हुए इस हादसे से शहर के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया।
राजस्थान के कोटा शहर में रविवार सुबह बड़ा तकनीकी हादसा हो गया। महावीर नगर स्थित 132 केवी जीएसएस (ग्रिड सब स्टेशन) में पावर ट्रांसफार्मर अचानक आग की चपेट में आ गया। आग इतनी तेज थी कि ट्रांसफार्मर से उठता धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। इस घटना के बाद शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ओवरलोडिंग के कारण हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात से ही ट्रांसफार्मर में ओवरलोडिंग की समस्या बनी हुई थी। लगातार ट्रिपिंग होने के कारण बिजली सप्लाई बार-बार बाधित हो रही थी। रविवार सुबह करीब 11 बजे अचानक ओवरलोडिंग के चलते ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे जीएसएस परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
