अश्लील मैसेज भेजने पर मेडिकल संचालक की बेरहम पिटाई, वीडियो वायरल

जालोर में एक मेडिकल संचालक को महिला को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में परिजनों ने बेरहमी से पीटा, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। घटना 22 सितंबर की है, और पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई शुरू की।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
September 27, 2025 • 5:11 PM  2.8k
क्राइम
NEWS CARD
Logo
अश्लील मैसेज भेजने पर मेडिकल संचालक की बेरहम पिटाई, वीडियो वायरल
“अश्लील मैसेज भेजने पर मेडिकल संचालक की बेरहम पिटाई, वीडियो वायरल”
Favicon
Read more on thekhatak.com
27 Sep 2025
https://thekhatak.com/medical-operator-beaten-mercilessly-for-sending-obscene-messages-video-goes-viral
Google News
Copied
अश्लील मैसेज भेजने पर मेडिकल संचालक की बेरहम पिटाई, वीडियो वायरल

जालोर जिले के बागोड़ा थाना क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर संचालक को कथित तौर पर एक महिला को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में परिजनों ने बेरहमी से पीटा। इस घटना का 2 मिनट 7 सेकेंड का वीडियो शुक्रवार, 26 सितंबर 2025 को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। वीडियो में दिख रहा है कि 6-7 लोग मिलकर मेडिकल संचालक को दुकान से बाहर खींचकर उसकी पिटाई कर रहे हैं।

घटना 22 सितंबर 2025, सोमवार की है, जब बागोड़ा थाना क्षेत्र में मेडिकल स्टोर संचालक पर एक महिला को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगा। गुस्साए परिजनों ने दुकान पर पहुंचकर संचालक के साथ बहस शुरू की। वीडियो में कुछ युवक संचालक से सवाल करते नजर आ रहे हैं कि “तूने मैसेज क्यों भेजे?” जवाब में संचालक कहता है, “मेरे से गलती हो गई।” इसके बाद भी परिजनों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने उसकी पिटाई शुरू कर दी।

बेरहमी से पिटाई, सिर से बहा खून

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि गुस्साए युवक मेडिकल संचालक को दुकान से बाहर खींचकर लात-घूंसे मार रहे हैं। वे उसके बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिराते हैं और घसीटते हैं। इस दौरान संचालक के सिर से खून बहता भी दिखाई देता है। वहां मौजूद कुछ महिलाएं चिल्लाकर कहती सुनाई देती हैं, “अब बस करो, इसे छोड़ दो, मर जाएगा।” लेकिन हमलावर डेढ़ मिनट तक पिटाई करते रहे।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter