इंदौर के नवविवाहित दंपती शिलांग में हुए लापता, हनीमून पर गए थे – एक्टिवा लावारिस मिली, अनहोनी की आशंका
दंपती 25 मई से लापता, शिलांग पहुंचने के बाद 25 मई तक दंपती की अपने परिवार से नियमित बातचीत होती रही। लेकिन 25 मई के बाद अचानक दोनों के मोबाइल बंद आने लगे और परिजनों से संपर्क पूरी तरह टूट गया।
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी 20 मई को हनीमून मनाने के लिए शिलांग रवाना हुए थे। दोनों की शादी हाल ही में 11 मई को हुई थी। शिलांग पहुंचने के बाद 25 मई तक दंपती की अपने परिवार से नियमित बातचीत होती रही। लेकिन 25 मई के बाद अचानक दोनों के मोबाइल बंद आने लगे और परिजनों से संपर्क पूरी तरह टूट गया।
परिजन शिलांग पहुंचे, ओसरा हिल पर लावारिस हालत में मिली एक्टिवा
जब दो दिन तक कोई खबर नहीं मिली तो सोनम का भाई गोविंद और राजा का भाई विपिन शिलांग पहुंचे। उन्होंने गूगल मैप की मदद से लोकेशन ट्रेस की और पाया कि कपल आखिरी बार शिलांग के ओसरा हिल इलाके में देखा गया था। वहां तलाशी के दौरान उन्हें एक लावारिस एक्टिवा स्कूटर मिला, जो कपल ने घूमने के लिए किराए पर ली थी।