पाली में सो रही 2 साल की मासूम को कुत्ता घसीटकर ले जाने लगा, मां ने लाठी से हमला कर बचाई बेटी की जान

पाली जिले में घर में सो रही 2 साल की बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर दिया और उसे घसीटकर बाहर ले जाने लगा। बेटी की चीख सुन मां दौड़ी और लाठी से वार कर किसी तरह मासूम की जान बचाई। बच्ची के सिर पर 12 टांके आए हैं।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
May 9, 2026 • 4:56 PM  19
क्राइम
NEWS CARD
Logo
पाली में सो रही 2 साल की मासूम को कुत्ता घसीटकर ले जाने लगा, मां ने लाठी से हमला कर बचाई बेटी की जान
“पाली में सो रही 2 साल की मासूम को कुत्ता घसीटकर ले जाने लगा, मां ने लाठी से हमला कर बचाई बेटी की जान”
Favicon
Read more on thekhatak.com
9 May 2026
https://thekhatak.com/pali-dog-attack-two-year-old-girl-mother-saved-child-sherawala
Google News
Copied
पाली में सो रही 2 साल की मासूम को कुत्ता घसीटकर ले जाने लगा, मां ने लाठी से हमला कर बचाई बेटी की जान

राजस्थान के पाली जिले से एक बेहद दर्दनाक और डराने वाली घटना सामने आई है, जहां घर में सो रही 2 साल की मासूम बच्ची पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ता बच्ची को जबड़े में पकड़कर घसीटते हुए बाहर ले जाने लगा। अगर समय रहते मां नहीं पहुंचती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह घटना पाली जिले के नाना थाना क्षेत्र स्थित शेरावाला गांव में 7 मई की रात करीब 10 बजे हुई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

पलंग पर सो रही थी मासूम

मासूम संगीता अपनी मां चकूबाई के घर के चौक में पलंग पर सो रही थी। उसके दो भाई भी कुछ दूरी पर दूसरे पलंग पर सो रहे थे। उस समय बच्ची की मां घर के अंदर काम कर रही थी, जबकि पिता सवाराम गरासिया काम से बाहर गए हुए थे। बताया जा रहा है कि घर का मुख्य गेट खुला हुआ था। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता घर में घुस आया और सीधा बच्ची पर हमला कर दिया।

कुत्ते ने जबड़े में दबोचा सिर

मां के अनुसार कुत्ते ने बच्ची के सिर को अपने जबड़े में पकड़ लिया और उसे पलंग से नीचे गिरा दिया। इसके बाद वह मासूम को घसीटते हुए बाहर ले जाने लगा। बच्ची दर्द से जोर-जोर से रोने लगी। उसकी चीख सुनकर मां दौड़ती हुई मौके पर पहुंची। राजस्थान के पाली जिले से एक बेहद दर्दनाक और डराने वाली घटना सामने आई है, जहां घर में सो रही 2 साल की मासूम बच्ची पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ता बच्ची को जबड़े में पकड़कर घसीटते हुए बाहर ले जाने लगा। अगर समय रहते मां नहीं पहुंचती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह घटना पाली जिले के नाना थाना क्षेत्र स्थित शेरावाला गांव में 7 मई की रात करीब 10 बजे हुई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter