राजस्थान में मौसम ने ली करवट: चूरू में धूलभरी आंधी से दिन में अंधेरा, दिल्ली-NCR में भी तेज हवाएं; 32 जिलों में अलर्ट जारी
राजस्थान और दिल्ली-NCR में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। कई इलाकों में धूलभरी आंधी और तेज हवाओं से जनजीवन प्रभावित हुआ।
राजस्थान और दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में सोमवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह तेज धूप के बाद दोपहर में धूलभरी आंधी और तेज हवाओं ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कई जगहों पर दृश्यता (विजिबिलिटी) प्रभावित हुई।
राजस्थान के चूरू जिले में स्थिति और गंभीर रही, जहां रेतीले तूफान के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया। उत्तर दिशा से उठी तेज धूलभरी हवाओं ने पूरे क्षेत्र को ढक लिया, जिससे सड़क पर चल रहे वाहनों को लाइटें जलाकर सफर करना पड़ा।
करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण तारानगर, राजगढ़, सरदारशहर और रतनगढ़ सहित कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ।