पीएम बनने के बाद नेता सिर्फ एक पार्टी का नहीं रहता, मोदी में अभी वो भावना नहीं: अशोक गहलोत

दिल्ली में राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम बनने के बाद नेता सिर्फ एक पार्टी का नहीं रहता। उन्होंने लोकतंत्र, विपक्ष की भूमिका और राहुल गांधी के बयानों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
May 21, 2026 • 4:43 PM  10
राजनीति
NEWS CARD
Logo
पीएम बनने के बाद नेता सिर्फ एक पार्टी का नहीं रहता, मोदी में अभी वो भावना नहीं: अशोक गहलोत
“पीएम बनने के बाद नेता सिर्फ एक पार्टी का नहीं रहता, मोदी में अभी वो भावना नहीं: अशोक गहलोत”
Favicon
Read more on thekhatak.com
21 May 2026
https://thekhatak.com/ashok-gehlot-on-pm-modi-rahul-gandhi-rajiv-gandhi-democracy-statement
Google News
Copied
पीएम बनने के बाद नेता सिर्फ एक पार्टी का नहीं रहता, मोदी में अभी वो भावना नहीं: अशोक गहलोत

दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। मीडिया से बातचीत करते हुए गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद कोई भी नेता केवल अपनी पार्टी का नहीं रहता, बल्कि पूरे देश का प्रतिनिधि बन जाता है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में अभी वह भावना दिखाई नहीं देती।

गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनने के बाद व्यक्ति तमाम राजनीतिक दलों और विचारधाराओं के लोगों का नेता होता है, क्योंकि देश और प्रदेश के सभी नागरिक उसके अपने होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी अभी भी केवल अपनी पार्टी के प्रधानमंत्री के रूप में काम कर रहे हैं, जबकि लोकतंत्र में सभी दलों और विचारधाराओं के प्रति समान व्यवहार और प्रेमभाव होना चाहिए।

राहुल गांधी के बयान का किया समर्थन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरएसएस और भाजपा से नहीं डरने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी कोई नई बात नहीं कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के दिल में देश के प्रति गहरा प्रेम है और वही उनकी जुबान पर दिखाई देता है।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter