10 दिन की सस्पेंस राजनीति खत्म! आखिर किसे मिला केरल की सत्ता का ताज, कांग्रेस ने कर दिया बड़ा ऐलान
केरल में चुनाव नतीजों के बाद कई दिनों से मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चल रही चर्चाओं पर आखिरकार विराम लग गया। कांग्रेस हाईकमान के फैसले के बाद अब राज्य की राजनीति में नए समीकरण बनने लगे हैं।
केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से जारी मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चल रही सस्पेंस भरी चर्चाओं पर आखिरकार विराम लग गया है। कांग्रेस ने गुरुवार को बड़ा ऐलान करते हुए वरिष्ठ नेता वी डी सतीशन को केरल का नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया। 61 वर्षीय वीडी सतीशन पारावूर विधानसभा सीट से विधायक हैं और लंबे समय से कांग्रेस के मजबूत विपक्षी चेहरे के रूप में जाने जाते रहे हैं। कांग्रेस नेतृत्व के इस फैसले के बाद अब राज्य की राजनीति में नए समीकरण बनने शुरू हो गए हैं।
कांग्रेस हाईकमान ने लगाया अंतिम मुहर
कांग्रेस नेता दीपा दासमुंशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री पद के लिए वीडी सतीशन के नाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 7 मई को तिरुवनंतपुरम में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक हुई थी, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने चर्चा की। लंबे मंथन और विभिन्न नेताओं की राय लेने के बाद आखिरकार हाईकमान ने वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया।
सीएम पद की रेस में थे तीन बड़े नाम
केरल में मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस के भीतर तीन बड़े नाम चर्चा में थे: