राजस्थान विधानसभा में गूंजा ‘बंदरों का आतंक’ मुद्दा शहरों की ओर पलायन, जिम्मेदारी तय करने और स्थायी समाधान पर हुई गंभीर चर्चा..

राजस्थान विधानसभा में बढ़ती बंदर समस्या को लेकर गंभीर चर्चा हुई। शाहपुरा विधायक मनीष यादव द्वारा मुद्दा उठाए जाने पर स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खरा ने बताया कि जंगलों में मानवीय हस्तक्षेप, भोजन की कमी और बढ़ती आबादी के कारण बंदर शहरों की ओर आ रहे हैं। सरकार ने माना कि बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ना स्थायी समाधान नहीं है। जिला कलेक्टरों को समस्या समाधान की जिम्मेदारी दी गई है और जयपुर के अटल वन में पुनर्वास सहित कई उपाय किए जा रहे हैं।

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
February 23, 2026 • 5:11 PM  17
राजनीति
NEWS CARD
Logo
राजस्थान विधानसभा में गूंजा ‘बंदरों का आतंक’ मुद्दा  शहरों की ओर पलायन, जिम्मेदारी तय करने और स्थायी समाधान पर हुई गंभीर चर्चा..
“राजस्थान विधानसभा में गूंजा ‘बंदरों का आतंक’ मुद्दा शहरों की ओर पलायन, जिम्मेदारी तय करने और स्थायी समाधान पर हुई गंभीर चर्चा..”
Favicon
Read more on thekhatak.com
23 Feb 2026
https://thekhatak.com/rajasthan-vidhansabha-mein-bandaron-ka-aatank-mudda-shahron-ki-or-palayan-samadhan-par-charcha
Google News
Copied
राजस्थान विधानसभा में गूंजा ‘बंदरों का आतंक’ मुद्दा  शहरों की ओर पलायन, जिम्मेदारी तय करने और स्थायी समाधान पर हुई गंभीर चर्चा..

राजस्थान के शहरी और ग्रामीण इलाकों में बंदरों की बढ़ती संख्या अब आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। घरों में घुसकर नुकसान पहुंचाने, लोगों पर हमला करने और सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव जैसी घटनाओं के कारण यह मुद्दा विधानसभा तक पहुंचा। शाहपुरा क्षेत्र के विधायक मनीष यादव ने सदन में यह मामला उठाते हुए सरकार से ठोस समाधान की मांग की।

मंत्री का जवाब इंसानी दखल और पर्यावरणीय बदलाव मुख्य कारण

स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खरा ने सदन में विस्तार से जवाब देते हुए बताया कि बंदरों का शहरों की ओर आना अचानक नहीं हुआ, बल्कि इसके पीछे पर्यावरण और मानव गतिविधियों से जुड़े कई कारण हैं।

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter