प्रिंसिपल को पत्नी ने युवती संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, मारपीट-हंगामा, पत्नी का आरोप- 'मुझे कार से मारी टक्कर, साथी अधिकारी ने की छेड़छाड़'

एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की भीड़ ने पिटाई कर दी, जब उनकी पत्नी ने उन्हें एक युवती और शिक्षा अधिकारी के साथ कार में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, जिसके बाद मारपीट और पुलिस जांच शुरू हुई।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 14, 2025 • 3:28 PM  2.6k
क्राइम
NEWS CARD
Logo
प्रिंसिपल को पत्नी ने युवती संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, मारपीट-हंगामा, पत्नी का आरोप- 'मुझे कार से मारी टक्कर, साथी अधिकारी ने की छेड़छाड़'
“प्रिंसिपल को पत्नी ने युवती संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, मारपीट-हंगामा, पत्नी का आरोप- 'मुझे कार से मारी टक्कर, साथी अधिकारी ने की छेड़छाड़'”
Favicon
Read more on thekhatak.com
14 Jul 2025
https://thekhatak.com/principal-caught-by-wife-in-objectionable-condition-assaulted-wife-alleges-i-was-hit-by-car-molested-by-fellow-officer
Google News
Copied
प्रिंसिपल को पत्नी ने युवती संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, मारपीट-हंगामा, पत्नी का आरोप- 'मुझे कार से मारी टक्कर, साथी अधिकारी ने की छेड़छाड़'

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ थाना क्षेत्र में 9 जुलाई 2025 की रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल जसवीर सिंह ठुकराना को उनकी पत्नी ने एक युवती और शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (ACBEO) नरेश रिणवा के साथ कार में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। इस घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने प्रिंसिपल और उनके साथी की पिटाई कर दी। प्रिंसिपल की पत्नी और कार में मौजूद युवती के बीच भी सड़क पर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

सूरतगढ़ थाना क्षेत्र के इंदिरा सर्किल पर 9 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे यह घटना घटी। प्रिंसिपल जसवीर सिंह की पत्नी कंचन (41) ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने छोटे बेटे परमवीर सिंह के साथ स्कूटी पर इंदिरा सर्किल के एक होटल से खाना लेने जा रही थी। रास्ते में उन्हें अपने पति की कार खड़ी दिखाई दी। कार में उनके पति जसवीर सिंह, ACBEO नरेश रिणवा और एक युवती मौजूद थी। कंचन को देखते ही जसवीर सिंह ने कार को तेजी से भगाने की कोशिश की और इस दौरान उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे कार का टायर फट गया।

कंचन ने पीछा करते हुए कार तक पहुंची, जहां उन्होंने अपने पति, नरेश रिणवा और युवती को पकड़ लिया। कंचन का आरोप है कि तीनों शराब के नशे में थे। कार में शराब की बोतलें, फास्ट फूड के पैकेट और आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। इस दौरान नरेश रिणवा ने कंचन के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया, उनके बाल खींचे और जातिसूचक गालियां दीं। कंचन ने यह भी आरोप लगाया कि नरेश रिणवा ने उन्हें कार में धकेलकर किडनैप करने की कोशिश की।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter