राजस्थान पशु परिचर भर्ती परीक्षा 2024: मार्च अंत तक परिणाम, 499 पदों की बढ़ोतरी के साथ अब 6433 पदों पर होगी भर्ती

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित पशु परिचर भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम इस माह के अंत तक यानी मार्च 2025 के आखिरी सप्ताह या अप्रैल 2025 की शुरुआत में जारी होने की उम्मीद है।

Ashok Shera
Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor
March 22, 2025 • 8:13 AM  56
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
राजस्थान पशु परिचर भर्ती परीक्षा 2024: मार्च अंत तक परिणाम, 499 पदों की बढ़ोतरी के साथ अब 6433 पदों पर होगी भर्ती
“राजस्थान पशु परिचर भर्ती परीक्षा 2024: मार्च अंत तक परिणाम, 499 पदों की बढ़ोतरी के साथ अब 6433 पदों पर होगी भर्ती”
Favicon
Read more on thekhatak.com
22 Mar 2025
https://thekhatak.com/raajsthaan-pshu-pricr-bhrtii-priikssaa-2024-maarc-a-nt-tk-prinnaam-499-pdo-n-kii-bddh-otrii-ke-saath-ab-6433-pdo-n-pr-hogii-bhrtii
Google News
Copied
राजस्थान पशु परिचर भर्ती परीक्षा 2024: मार्च अंत तक परिणाम, 499 पदों की बढ़ोतरी के साथ अब 6433 पदों पर होगी भर्ती

रिपोर्ट जसवंत सिंह - राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित पशु परिचर भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम इस माह के अंत तक यानी मार्च 2025 के आखिरी सप्ताह या अप्रैल 2025 की शुरुआत में जारी होने की उम्मीद है। यह परीक्षा पिछले साल 1, 2 और 3 दिसंबर 2024 को 6 पारियों में आयोजित की गई थी। मूल रूप से 5934 पदों के लिए घोषित इस भर्ती में अब 499 अतिरिक्त पदों को जोड़ा गया है, जिसके बाद अब कुल 6433 पदों के लिए परिणाम घोषित किया जाएगा। इनमें गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 5713 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 720 पद शामिल हैं।

आवेदन और परीक्षा प्रक्रिया

पशु परिचर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जनवरी से 17 फरवरी 2024 तक चली थी। इस भर्ती में 17 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जो 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का एक बड़ा अवसर था। परीक्षा प्रतिदिन दो पारियों में आयोजित हुई - सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 तक और दोपहर 2:30 से शाम 5:30 तक। पेपर में 150 अंकों के 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न थे, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की नकारात्मक अंकन प्रणाली लागू थी। न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य था, और प्रश्नों का स्तर 10वीं कक्षा पर आधारित था।

Ashok Shera Official | Verified Expert • 11 Jun, 2026 Editor

"द खटक" एडिटर-इन-चीफ

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter