राजस्थान में विधायक निधि से जुड़े भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप: विधायकों के बाद अधिकारियों पर भी कमीशन मांगने का खुलासा

राजस्थान में विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (MLA LAD) से जुड़े भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्टिंग ऑपरेशन के आधार पर भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों पर विकास कार्यों की अनुशंसा के बदले 40 प्रतिशत तक कमीशन मांगने के आरोप लगे हैं। मामला केवल विधायकों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा भी कमीशन मांगने के वीडियो सामने आए हैं। आरोप है कि स्कूलों में कारपेट सप्लाई के कार्यों में लागत बढ़ाकर दिखाकर जनता के पैसे का बड़ा हिस्सा कमीशन और मुनाफे में बांटा गया। सरकार ने जांच के आदेश देते हुए आरोपी विधायकों के MLA LAD खातों से लेन-देन पर रोक लगा दी है और राजनीतिक दलों ने भी अपने विधायकों से जवाब तलब किया है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
December 15, 2025 • 2:54 PM  126
क्राइम
NEWS CARD
Logo
राजस्थान में विधायक निधि से जुड़े भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप: विधायकों के बाद अधिकारियों पर भी कमीशन मांगने का खुलासा
“राजस्थान में विधायक निधि से जुड़े भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप: विधायकों के बाद अधिकारियों पर भी कमीशन मांगने का खुलासा”
Favicon
Read more on thekhatak.com
15 Dec 2025
https://thekhatak.com/rajasthan-mla-lad-fund-corruption-commission-allegations
Google News
Copied
राजस्थान में विधायक निधि से जुड़े भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप: विधायकों के बाद अधिकारियों पर भी कमीशन मांगने का खुलासा

राजस्थान में विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (MLA LAD) से विकास कार्यों की अनुशंसा के बदले कमीशन मांगने के आरोपों ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। हालिया जांच रिपोर्ट में खींवसर से भाजपा विधायक रेवंतराम डांगा, हिंडौन से कांग्रेस विधायक अनीता जाटव और बयाना (भरतपुर) से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत पर गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों के अनुसार, ये विधायक विकास कार्यों की अनुशंसा के एवज में 40 प्रतिशत तक कमीशन की मांग कर रहे थे।यह खेल विधायकों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सरकारी अधिकारियों तक भी पहुंच गया। आरोप है कि विधायकों की अनुशंसा पत्र लेकर अधिकारियों के पास पहुंचने पर उन्होंने भी अपना हिस्सा मांगा। कुछ मामलों में अधिकारियों ने 10 प्रतिशत कमीशन पर सहमति जताई, जबकि एक अधिकारी ने कमीशन के साथ अतिरिक्त सामान भी मांग लिया।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter