रेड लाइट पर रोकने गए ट्रैफिक कॉन्स्टेबल के पैर पर ऑटो चढ़ाकर फरार हुआ चालक, केस दर्ज

जयपुर के मुरलीपुरा इलाके में रेड लाइट जंप करने से रोकने पर ऑटो चालक ने ट्रैफिक कॉन्स्टेबल के पैर पर ऑटो चढ़ा दिया और मौके से फरार हो गया।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 7, 2026 • 4:42 PM  2
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
रेड लाइट पर रोकने गए ट्रैफिक कॉन्स्टेबल के पैर पर ऑटो चढ़ाकर फरार हुआ चालक, केस दर्ज
“रेड लाइट पर रोकने गए ट्रैफिक कॉन्स्टेबल के पैर पर ऑटो चढ़ाकर फरार हुआ चालक, केस दर्ज”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/9b6cef
7 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/9b6cef
Google News
Copied
रेड लाइट पर रोकने गए ट्रैफिक कॉन्स्टेबल के पैर पर ऑटो चढ़ाकर फरार हुआ चालक, केस दर्ज

राजस्थान की राजधानी जयपुर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी का एक गंभीर मामला सामने आया है। मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में रेड लाइट जंप करने से रोकने पर एक ऑटो चालक ने ट्रैफिक कॉन्स्टेबल के पैर पर ऑटोरिक्शा चढ़ा दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घायल पुलिसकर्मी का अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक और ऑटोरिक्शा की तलाश शुरू कर दी है।

अलका तिराहे पर ड्यूटी के दौरान हुई घटना

पुलिस के अनुसार, हरमाड़ा निवासी कल्याण सिंह (50) जयपुर वेस्ट ट्रैफिक पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात हैं। शनिवार शाम करीब 6 बजे उनकी ड्यूटी मुरलीपुरा क्षेत्र के अलका तिराहे पर लगी हुई थी। इसी दौरान खेतान की ओर से आ रहा एक ऑटोरिक्शा रेड लाइट पार कर मुरलीपुरा की ओर बढ़ गया।

रोकने की कोशिश पर चढ़ाया ऑटो

कॉन्स्टेबल कल्याण सिंह ने नियमों का उल्लंघन करने पर ऑटो चालक को रुकने का इशारा किया। आरोप है कि चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेज रफ्तार में ऑटो आगे बढ़ाया और पुलिसकर्मी के पैर पर चढ़ाकर मौके से फरार हो गया।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter