बाड़मेर में भामाशाह लीलाराम जांगिड़ स्मृति पार्क का भव्य लोकार्पण: एक करोड़ की लागत से तीन बीघा में निर्मित आधुनिक सुविधाओं से युक्त पार्क
बाड़मेर जिला मुख्यालय पर भामाशाह तनसिंह चौहान मार्ग के निकट शास्त्री नगर अंडर ब्रिज के पास महात्मा ज्योतिबा फूले भामाशाह लीलाराम जांगिड़ स्मृति पार्क का लोकार्पण 10 अप्रैल 2025 को स्व. लीलाराम जांगिड़ की पत्नी छगनीदेवी ने किया। जांगिड़ परिवार द्वारा तीन बीघा जमीन पर एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस पार्क में जिम, वॉकिंग ट्रैक, योग क्षेत्र, बच्चों के लिए खेल मैदान और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष क्षेत्र जैसी आधुनिक सुविधाएं हैं।
रिपोर्ट जसवंत सिंह शिवकर - बाड़मेर, 10 अप्रैल 2025: बाड़मेर जिला मुख्यालय पर भामाशाह तनसिंह चौहान मार्ग के निकट शास्त्री नगर अंडर ब्रिज के पास गुरुवार देर शाम महात्मा ज्योतिबा फूले भामाशाह लीलाराम जांगिड़ स्मृति पार्क का विधिवत लोकार्पण स्व. लीलाराम जांगिड़ की धर्मपत्नी श्रीमती छगनीदेवी ने किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर टीना डाबी सहित कई गणमान्य नागरिक और समाजसेवी उपस्थित रहे। स्व. लीलाराम जांगिड़ के परिजनों ने उनकी स्मृति में करीब तीन बीघा जमीन पर एक करोड़ रुपये की लागत से इस खूबसूरत पार्क का निर्माण करवाया है, जो बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
कचरे के ढेर से हरे-भरे पार्क तक की यात्रा
