बाड़मेर में नए साल की शुरुआत घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ

बाड़मेर में नए साल 2026 की शुरुआत मावठ की बारिश और सीजन के सबसे घने कोहरे के साथ हुई। बारिश के बाद तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आई और शीतलहर बढ़ गई। हाईवे पर विजिबिलिटी मात्र 50 फीट रह गई, वाहनों की रफ्तार थम गई। मौसम विभाग ने घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है। मावठ से रबी फसलों को बड़ा फायदा होने की उम्मीद है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
January 1, 2026 • 11:42 AM  2
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
बाड़मेर में नए साल की शुरुआत घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ
“बाड़मेर में नए साल की शुरुआत घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ”
Favicon
Read more on thekhatak.com
1 Jan 2026
https://thekhatak.com/barmer-dense-fog-cold-wave-new-year-2026-mawath-rain
Google News
Copied
बाड़मेर में नए साल की शुरुआत घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ

बाड़मेर, 1 जनवरी 2026: राजस्थान के मरुस्थलीय जिले बाड़मेर में नया साल 2026 ठंडी हवाओं, घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में शुरू हुआ। मावठ की बारिश के बाद मौसम ने अचानक करवट बदली और गुरुवार (1 जनवरी) सुबह जिलेभर में सीजन का अब तक का सबसे घना कोहरा छा गया। कोहरे की मोटी चादर ने विजिबिलिटी को इतना कम कर दिया कि हाईवे और सड़कों पर मात्र 50 फीट की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। वाहन चालकों को दिन के उजाले में भी हेडलाइट जलाकर बेहद धीमी गति से गाड़ी चलानी पड़ी। कई जगहों पर वाहनों की रफ्तार पूरी तरह थम गई और यातायात प्रभावित रहा।

बारिश ने बदला मौसम का मिजाज साल 2025 की विदाई बारिश की बूंदों के साथ हुई। 31 दिसंबर (बुधवार) सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। दोपहर करीब 1 बजे काले बादलों की गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई, जो रुक-रुक कर करीब एक घंटे तक जारी रही। रात करीब 8:30 बजे भी जिले के कई इलाकों में तेज बौछारें पड़ीं। इस मावठ (सर्दियों की बारिश) ने रेगिस्तानी इलाके में ठंडक घोल दी और शीतलहर को बढ़ावा दिया।पिछले पांच सालों में दिसंबर सबसे गर्म रहा था। इस बार दिसंबर में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया, जो सामान्य से काफी ऊपर था। लेकिन बारिश के बाद तापमान में अचानक गिरावट आई। बुधवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम 14.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री था – यानी करीब 4 डिग्री की गिरावट।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter