बीकानेर PBM अस्पताल में गंभीर संकट: 4 प्रसूताएं ICU में, 2 वेंटिलेटर पर, किडनी फेल और आंखों की रोशनी जाने के मामले से हड़कंप
बीकानेर के PBM अस्पताल में प्रसव के बाद कई महिलाओं की हालत गंभीर हो गई है। चार प्रसूताएं ICU में भर्ती हैं, जिनमें से दो वेंटिलेटर पर हैं। कुछ मामलों में किडनी फेल और आंखों की रोशनी जाने की बात सामने आई है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में प्रसव के बाद कई प्रसूताओं की हालत गंभीर हो जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। वर्तमान में अस्पताल के ICU में कुल चार महिलाएं भर्ती हैं, जबकि दो को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
जानकारी के अनुसार, 8 जून को कमला पत्नी मेघराज की डिलीवरी के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उसे ICU में शिफ्ट किया गया, जहां उसके तीन डायलिसिस हो चुके हैं। डॉक्टरों ने उसकी किडनी फेल होने की पुष्टि की है।
कई मरीजों की हालत गंभीर
ICU में भर्ती अन्य महिलाओं में तारा देवी (27), राहिला (19), इमरती (20), कमला, प्रीति (20) और शारदा (26) शामिल हैं। इन सभी में एक्यूट किडनी इंजरी (AKI), संक्रमण, प्लेटलेट्स की गंभीर कमी और मल्टी ऑर्गन डिस्फंक्शन जैसे गंभीर लक्षण पाए गए हैं।