Barmer : शिक्षक भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी का खेल, वरिष्ठ अध्यापक गिरफ्तार

शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में पेपर लीक के साथ ही डमी अभ्यर्थी बैठाकर परीक्षा पास करने का खेल भी चला। इस परीक्षा में दोनों पारियों में दो अलग-अलग डमी अभ्यर्थी बैठाकर परीक्षा पास करने और टीचर बनने वाले आरोपी को एसओजी ने गिरफ्तार किया है। एसओजी-एटीएस के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि खेतोलाई (जैसलमेर) निवासी अभिषेक विश्नोई को गिरफ्तार किया गया है।

TEAM KHATAK
TEAM KHATAK Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Editor
August 2, 2024 • 6:58 AM  6.1k
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
Barmer : शिक्षक भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी का खेल, वरिष्ठ अध्यापक गिरफ्तार
“Barmer : शिक्षक भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी का खेल, वरिष्ठ अध्यापक गिरफ्तार”
Favicon
Read more on thekhatak.com
2 Aug 2024
https://thekhatak.com/dummy-candidate-playing-in-teacher-recruitment-exam-senior-teacher-arrested
Google News
Copied
Barmer : शिक्षक भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी का खेल, वरिष्ठ अध्यापक गिरफ्तार
शिक्षक भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी का खेल, वरिष्ठ अध्यापक गिरफ्तार

बाड़मेर : शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में पेपर लीक के साथ ही डमी अभ्यर्थी बैठाकर परीक्षा पास करने का खेल भी चला। इस परीक्षा में दोनों पारियों में दो अलग-अलग डमी अभ्यर्थी बैठाकर परीक्षा पास करने और टीचर बनने वाले आरोपी को एसओजी ने गिरफ्तार किया है। एसओजी-एटीएस के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि खेतोलाई (जैसलमेर) निवासी अभिषेक विश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। वह भीमगोडा, सिवाना (बालोतरा) की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वरिष्ठ अध्यापक के पद पर कार्यरत था।

एसओजी के अधिकारी कर रहे हैं पूछताछ

उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच एसओजी के एएसपी किशोरी सिंह कर रहे हैं। एसओजी की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अभिषेक ने अपने स्थान पर शिक्षक भर्ती परीक्षा की दोनों पारियों में दो अलग-अलग डमी अभ्यर्थी बैठाकर परीक्षा पास की है। उससे गहन पूछताछ जारी है। प्रकरण में वांछित अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

TEAM KHATAK Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter