जयपुर के किशनपोल बाजार में गिरा लोहे का भारी जाल, बड़ा हादसा टला; अवैध निर्माण पर उठे सवाल

जयपुर के किशनपोल बाजार में निर्माणाधीन मकान से तेज बारिश के दौरान लोहे का भारी जाल सड़क पर गिर गया।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 26, 2026 • 12:57 PM  1
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जयपुर के किशनपोल बाजार में गिरा लोहे का भारी जाल, बड़ा हादसा टला; अवैध निर्माण पर उठे सवाल
“जयपुर के किशनपोल बाजार में गिरा लोहे का भारी जाल, बड़ा हादसा टला; अवैध निर्माण पर उठे सवाल”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/16bc6e
26 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/16bc6e
Google News
Copied
जयपुर के किशनपोल बाजार में गिरा लोहे का भारी जाल, बड़ा हादसा टला; अवैध निर्माण पर उठे सवाल

जयपुर के व्यस्ततम बाजारों में शामिल किशनपोल बाजार में गुरुवार (25 जून) को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हरसुख कासलीवाल के रास्ते स्थित मकान नंबर 1312 में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान तेज बारिश के बीच लोहे का भारी-भरकम जाल अचानक टूटकर सड़क के बीचों-बीच गिर गया।

गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि घटना के बाद कुछ देर तक पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

अवैध निर्माण पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि संबंधित मकान में पिछले कई महीनों से बिना वैध निर्माण अनुमति के बड़े स्तर पर काम चल रहा था, लेकिन नगर निगम ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter