‘जान दे दूंगा, रिफाइनरी शिफ्ट नहीं होने दूंगा’—विधायक के इस बयान से मचा था बवाल, अब खुलने जा रही मेगा रिफाइनरी!
बालोतरा के पचपदरा में बनने वाली रिफाइनरी का 14 साल लंबा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके उद्घाटन करेंगे। 2012 से शुरू हुई इस परियोजना में सियासी टकराव, विधायक का विरोध और किसानों की मुआवजे को लेकर बड़ी मांगें सामने आईं, लेकिन अब यह राजस्थान के औद्योगिक विकास की बड़ी शुरुआत मानी जा रही है।
राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में बनने वाली बहुप्रतीक्षित रिफाइनरी परियोजना आखिरकार 14 साल लंबे संघर्ष के बाद अपने निर्णायक मुकाम पर पहुंच गई है। 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके उद्घाटन के साथ ही उस सियासी और सामाजिक विवाद का अंत करेंगे, जो साल 2012 से लगातार सुर्खियों में बना रहा।
यह रिफाइनरी देश की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड परियोजनाओं में शामिल है और इसे राज्य के आर्थिक विकास का बड़ा इंजन माना जा रहा है। लेकिन इसकी राह इतनी आसान नहीं रही—इस दौरान सरकार, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और किसानों के बीच कई बार टकराव देखने को मिला।
जब अपनी ही सरकार के खिलाफ खड़े हुए विधायक