अब स्मार्ट होगा एसी का इस्तेमाल: 2 हजार घरों में लगेगी IoT डिवाइस, बिजली बिल होगा कम और ग्रिड पर घटेगा दबाव

जयपुर डिस्कॉम ने बिजली की बढ़ती मांग को नियंत्रित करने और उपभोक्ताओं के बिजली बिल में बचत के लिए नई पहल शुरू की है। वैशाली नगर, मानसरोवर और मालवीय नगर के 2 हजार घरों में एसी पर मुफ्त स्मार्ट IoT डिवाइस लगाई जाएगी, जिससे पीक ऑवर्स में बिजली खपत को स्वचालित रूप से नियंत्रित किया जा सकेगा।

TEAM KHATAK
TEAM KHATAK Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Editor
June 21, 2026 • 11:44 AM  2
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
अब स्मार्ट होगा एसी का इस्तेमाल: 2 हजार घरों में लगेगी IoT डिवाइस, बिजली बिल होगा कम और ग्रिड पर घटेगा दबाव
“अब स्मार्ट होगा एसी का इस्तेमाल: 2 हजार घरों में लगेगी IoT डिवाइस, बिजली बिल होगा कम और ग्रिड पर घटेगा दबाव”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/e445b1
21 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/e445b1
Google News
Copied
अब स्मार्ट होगा एसी का इस्तेमाल: 2 हजार घरों में लगेगी IoT डिवाइस, बिजली बिल होगा कम और ग्रिड पर घटेगा दबाव

बिजली बचाने के लिए जयपुर डिस्कॉम की नई पहल

जयपुर। गर्मी के मौसम में लगातार बढ़ती बिजली मांग और ग्रिड पर पड़ने वाले अतिरिक्त दबाव को कम करने के लिए जयपुर डिस्कॉम ने एक अभिनव पहल शुरू की है। इसके तहत शहर के वैशाली नगर, मानसरोवर और मालवीय नगर क्षेत्रों के करीब 2 हजार घरेलू उपभोक्ताओं के एयर कंडीशनर (एसी) में मुफ्त स्मार्ट आईओटी डिवाइस लगाई जा रही है। इस तकनीक के जरिए बिजली की खपत को स्मार्ट तरीके से नियंत्रित किया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं और बिजली व्यवस्था दोनों को लाभ मिलेगा।

देश में पहली बार लागू हो रही यह तकनीक

डिस्कॉम अधिकारियों के अनुसार देश में पहली बार किसी विद्युत वितरण निगम की ओर से घरेलू उपभोक्ताओं के एसी को ऑटोमेटेड डिमांड रिस्पांस (ADR) तकनीक से जोड़ा जा रहा है। इस परियोजना को प्रौद्योगिकी कंपनी फ्लॉक एनर्जी के सहयोग से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य पीक ऑवर्स में बिजली मांग को संतुलित रखना और ग्रिड पर पड़ने वाले दबाव को कम करना है।

पीक ऑवर्स में नियंत्रित होगी बिजली खपत

गर्मी के दिनों में बड़ी संख्या में एसी चलने के कारण बिजली की मांग अचानक बढ़ जाती है। इससे विद्युत ग्रिड और वितरण तंत्र पर अतिरिक्त भार पड़ता है। नई एडीआर तकनीक ऐसे समय में एसी की बिजली खपत को स्वचालित रूप से नियंत्रित करेगी। इससे बिजली की मांग संतुलित रहेगी और ग्रिड को ओवरलोड होने से बचाया जा सकेगा।

TEAM KHATAK Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter