‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ : जयपुर में रातभर जागा प्रशासन, चमक उठा गुलाबी शहर...

जयपुर में रातभर चले ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के दौरान जिला कलेक्टर संदेश नायक और नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा खुद स्कूटी पर शहर का निरीक्षण करते नजर आए। 2000 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने रातभर शहर को चमकाने के लिए मोर्चा संभाला।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
May 10, 2026 • 12:54 PM  8
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ : जयपुर में रातभर जागा प्रशासन, चमक उठा गुलाबी शहर...
“‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ : जयपुर में रातभर जागा प्रशासन, चमक उठा गुलाबी शहर...”
Favicon
Read more on thekhatak.com
10 May 2026
https://thekhatak.com/jaipur-operation-clean-sweep-night-cleaning-drive-collector-scooty-inspection
Google News
Copied
‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ : जयपुर में रातभर जागा प्रशासन, चमक उठा गुलाबी शहर...

गुलाबी नगरी जयपुर, जिसे अपनी ऐतिहासिक विरासत और खूबसूरती के लिए दुनिया भर में पहचान मिली है, अब स्वच्छता के क्षेत्र में भी नई मिसाल कायम करने की तैयारी में जुट गई है। शनिवार देर रात जब शहर के लोग गहरी नींद में थे, तब नगर निगम और जिला प्रशासन की टीमें सड़कों पर ‘जंग-ए-कचरा’ लड़ रही थीं। ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ नाम से चलाए गए इस विशेष अभियान ने न केवल सफाई व्यवस्था को नई दिशा दी, बल्कि प्रशासनिक जिम्मेदारी और संजीदगी की भी अनोखी तस्वीर पेश की।

स्कूटी पर निकले कलेक्टर और आयुक्त          

इस अभियान की सबसे चर्चित तस्वीर वह रही, जब जिला कलेक्टर संदेश नायक और नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा खुद स्कूटी पर बैठकर शहर का निरीक्षण करने निकले। स्कूटी आयुक्त ओम कसेरा चला रहे थे, जबकि पीछे बैठे कलेक्टर संदेश नायक शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे थे।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter