जोधपुर की तंग गलियों में स्कॉर्पियो का कहर! पहले कार को मारी टक्कर, फिर पैदल युवक को रौंदते हुए फरार

जोधपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुजरात नंबर की एक स्कॉर्पियो ने तंग गलियों में तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाते हुए पहले एक कार को टक्कर मारी और फिर पैदल जा रहे युवक को भी चपेट में ले लिया।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 13, 2026 • 3:02 PM | जोधपुर  5
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जोधपुर की तंग गलियों में स्कॉर्पियो का कहर! पहले कार को मारी टक्कर, फिर पैदल युवक को रौंदते हुए फरार
“जोधपुर की तंग गलियों में स्कॉर्पियो का कहर! पहले कार को मारी टक्कर, फिर पैदल युवक को रौंदते हुए फरार”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/e1e919
13 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/e1e919
Google News
Copied
जोधपुर की तंग गलियों में स्कॉर्पियो का कहर! पहले कार को मारी टक्कर, फिर पैदल युवक को रौंदते हुए फरार

जोधपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक की लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां अजय चौक स्थित आलोक पब्लिक स्कूल के पास एक स्कॉर्पियो सवार ने तंग गलियों में तेज गति से वाहन दौड़ाते हुए पहले एक खड़ी कार को टक्कर मारी और फिर पैदल जा रहे युवक को भी चपेट में ले लिया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार गुजरात नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो शहर की संकरी गलियों में दाखिल हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। इसी दौरान अजय चौक क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी एक कार को टक्कर मार दी।

कार को टक्कर मारने के बाद भी चालक नहीं रुका और तेजी से वाहन दौड़ाता रहा। गली में मोड़ लेते समय वहां से गुजर रहे एक युवक को भी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक दीवार से जा टकराया। हालांकि राहत की बात यह रही कि युवक को गंभीर चोट नहीं आई।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter