बाड़मेर में रॉन्ग साइड से आई पिकअप ने युवक को रौंदा: सड़क किनारे खड़े 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बाड़मेर के उतरलाई बायपास पर रॉन्ग साइड से आई तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे खड़े 45 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 30, 2026 • 5:46 PM  2
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
बाड़मेर में रॉन्ग साइड से आई पिकअप ने युवक को रौंदा: सड़क किनारे खड़े 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस
“बाड़मेर में रॉन्ग साइड से आई पिकअप ने युवक को रौंदा: सड़क किनारे खड़े 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/06b118
30 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/06b118
Google News
Copied
बाड़मेर में रॉन्ग साइड से आई पिकअप ने युवक को रौंदा: सड़क किनारे खड़े 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बाड़मेर: जिले के नेशनल हाईवे-25 पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा ग्रामीण थाना क्षेत्र के उतरलाई बायपास की गोलाई पर हुआ, जहां रॉन्ग साइड से आई तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रायसिंह (45) पुत्र सोनाराम, निवासी नागाणा के रूप में हुई है। वह बाइक से अपने गांव लौट रहा था और उतरलाई बायपास की गोलाई पर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप रॉन्ग साइड से आई और उसे जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल रायसिंह को तुरंत बाड़मेर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter