राजस्थान ने रचा बिजली उत्पादन का नया इतिहास: रिकॉर्ड 7171 मेगावाट उत्पादन पर मिला वैश्विक सम्मान
राजस्थान ने बिजली उत्पादन के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। राज्य विद्युत उत्पादन निगम ने 2 जून को 7171 मेगावाट बिजली उत्पादन का रिकॉर्ड बनाया, जिसे मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (इंडिया) ने दर्ज करते हुए ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर को सम्मानित किया।
राजस्थान ने बिजली उत्पादन के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राज्य विद्युत उत्पादन निगम (RVUNL) द्वारा रिकॉर्ड स्तर पर बिजली उत्पादन करने पर मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (इंडिया) ने इस उपलब्धि को रिकॉर्ड श्रेणी में दर्ज किया है।
इस उपलब्धि के लिए ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर को जयपुर स्थित विद्युत भवन में वैश्विक सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
7171 मेगावाट बिजली उत्पादन का बना रिकॉर्ड
राज्य विद्युत उत्पादन निगम ने 7580 मेगावाट क्षमता वाली 23 कोयला आधारित इकाइयों से 7171 मेगावाट बिजली उत्पादन कर नया रिकॉर्ड बनाया। यह उपलब्धि 2 जून 2026 को हासिल हुई और निगम के गठन के बाद से अब तक का सर्वाधिक बिजली उत्पादन माना गया।