राजस्थान में नए साल से पहले बदलेगा मौसम 31 दिसंबर को बारिश का अलर्ट, 1 जनवरी को भी असर.
राजस्थान में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के बीच 31 दिसंबर को मौसम बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। इसका असर 1 जनवरी तक रह सकता है। बारिश के बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी और कोहरे से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि ठंड बनी रहेगी।
राजस्थान में इस समय कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे का दौर जारी है। प्रदेश के कई शहरों में सुबह के समय दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे जनजीवन और यातायात दोनों प्रभावित हो रहे हैं। अलवर, सीकर, जयपुर, भरतपुर सहित एनसीआर से सटे इलाकों में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा, वहीं रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी बीच साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को मौसम में बड़ा बदलाव होने के संकेत मिले हैं।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) का असर राजस्थान पर भी पड़ेगा। इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में 31 दिसंबर को बारिश की संभावना जताई गई है। खास बात यह है कि इस सिस्टम का असर नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी तक बना रह सकता है।
इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना