Rajasthan SET 2026 की परीक्षा तिथि बदली: अब 13 सितंबर को होगा एग्जाम, CTET के चलते लिया गया फैसला

राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET-2026) की तिथि बदल दी गई है। पहले 6 सितंबर को प्रस्तावित परीक्षा अब 13 सितंबर को होगी। कोटा विश्वविद्यालय ने CTET परीक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 28, 2026 • 11:45 AM  1
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
Rajasthan SET 2026 की परीक्षा तिथि बदली: अब 13 सितंबर को होगा एग्जाम, CTET के चलते लिया गया फैसला
“Rajasthan SET 2026 की परीक्षा तिथि बदली: अब 13 सितंबर को होगा एग्जाम, CTET के चलते लिया गया फैसला”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/222475
28 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/222475
Google News
Copied
Rajasthan SET 2026 की परीक्षा तिथि बदली: अब 13 सितंबर को होगा एग्जाम, CTET के चलते लिया गया फैसला

राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET-2026) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। कोटा विश्वविद्यालय ने SET-2026 की परीक्षा तिथि में बदलाव करते हुए इसे 6 सितंबर के बजाय 13 सितंबर 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है। शनिवार शाम को विश्वविद्यालय प्रशासन ने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया।

CTET परीक्षा के कारण बदली गई तारीख

कोटा विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि सीटीईटी (CTET) परीक्षा की तिथि को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है, ताकि अभ्यर्थियों को दोनों परीक्षाओं में शामिल होने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

करीब तीन साल बाद होगी SET परीक्षा

राजस्थान में SET परीक्षा करीब तीन साल बाद आयोजित की जा रही है। इससे पहले वर्ष 2023 में गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय (जीजीटीयू), बांसवाड़ा ने परीक्षा आयोजित करवाई थी। वहीं वर्ष 2012 और 2009 में यह परीक्षा राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर द्वारा आयोजित की गई थी।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter