राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन, अलका गुर्जर और सतीश पूनिया ने भरा नामांकन

राजस्थान राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ. अलका गुर्जर और डॉ. सतीश पूनिया ने सोमवार को विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 8, 2026 • 3:40 PM  7
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन, अलका गुर्जर और सतीश पूनिया ने भरा नामांकन
“राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन, अलका गुर्जर और सतीश पूनिया ने भरा नामांकन”
Favicon
Read more on thekhatak.com
8 Jun 2026
https://thekhatak.com/rajya-sabha-election-2026-bjp-candidates-alka-gurjar-satish-poonia-nomination-rajasthan
Google News
Copied
राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन, अलका गुर्जर और सतीश पूनिया ने भरा नामांकन

जयपुर। राजस्थान में राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां अपने चरम पर पहुंच गई हैं। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दोनों घोषित उम्मीदवार डॉ. अलका गुर्जर और डॉ. सतीश पूनिया ने राजस्थान विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान भाजपा ने न केवल अपनी संगठनात्मक मजबूती का प्रदर्शन किया बल्कि आगामी राजनीतिक समीकरणों को लेकर भी स्पष्ट संदेश देने का प्रयास किया।

सबसे पहले भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा प्रत्याशी डॉ. अलका गुर्जर ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व मंत्री डॉ. नाथू सिंह गुर्जर सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान विधानसभा परिसर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter