राजस्थान विधानसभा में भाटी का तीखा प्रहार: स्कूली बच्चियां पानी नहीं पीतीं, टॉयलेट न होने से डरती हैं; नेताओं-अफसरों के बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का कानून बने

राजस्थान विधानसभा में निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने सरकारी स्कूलों की खराब हालत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि टॉयलेट न होने से स्कूली बच्चियां पानी तक नहीं पीतीं, शिक्षकों की भारी कमी, जर्जर भवन और पेपर लीक जैसी समस्याएं हैं। भाटी ने मांग की कि पंच से सांसद, मंत्री-अफसरों के बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ने की बाध्यता वाला कानून बने, तभी शिक्षा व्यवस्था सुधरेगी। उन्होंने पेपर लीक और OMR शीट घोटाले पर भी सवाल उठाए तथा 2047 तक विकसित भारत के सपने पर संदेह जताया।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
February 4, 2026 • 11:24 AM  201
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
राजस्थान विधानसभा में भाटी का तीखा प्रहार: स्कूली बच्चियां पानी नहीं पीतीं, टॉयलेट न होने से डरती हैं; नेताओं-अफसरों के बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का कानून बने
“राजस्थान विधानसभा में भाटी का तीखा प्रहार: स्कूली बच्चियां पानी नहीं पीतीं, टॉयलेट न होने से डरती हैं; नेताओं-अफसरों के बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का कानून बने”
Favicon
Read more on thekhatak.com
4 Feb 2026
https://thekhatak.com/ravindra-singh-bhati-demands-law-politicians-officials-children-compulsory-government-schools-rajasthan-assembly-speech-toilet-shortage-girls-not-drinking-water
Google News
Copied
राजस्थान विधानसभा में भाटी का तीखा प्रहार: स्कूली बच्चियां पानी नहीं पीतीं, टॉयलेट न होने से डरती हैं; नेताओं-अफसरों के बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का कानून बने

जयपुर/बाड़मेर: राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान निर्दलीय विधायक (शिव विधायक) रवींद्र सिंह भाटी ने सरकारी शिक्षा व्यवस्था की बदहाली पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पेपर लीक, शिक्षकों की कमी, जर्जर स्कूल भवनों और बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर सरकार व पूर्व सरकारों दोनों पर तंज कसा। भाटी ने विशेष रूप से लड़कियों की समस्या पर जोर देते हुए कहा कि स्कूलों में शौचालय न होने के कारण बच्चियां पानी तक नहीं पीतीं, जिससे उनकी सेहत प्रभावित हो रही है।

पेपर लीक और जिम्मेदारी पर सवाल

भाटी ने कहा कि पेपर लीक के मामलों पर पक्ष और विपक्ष दोनों अपने-अपने तर्क दे रहे हैं, लेकिन आखिर जिम्मेदार कौन है? इतने वर्षों से पेपर लीक होते आ रहे हैं, फिर भी कोई सुधार नहीं। हाल ही में OMR शीट का नया मामला सामने आया है। उन्होंने पूछा- क्या इस तरह 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनेगा?

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter