राजस्थान में ट्रैफिक पुलिस का महाअभियान: 21 दिन में 1.65 लाख से ज्यादा वाहनों के चालान, जयपुर पश्चिम सबसे आगे
राजस्थान ट्रैफिक पुलिस ने 4 जून से 24 जून तक चले विशेष अभियान में पूरे प्रदेश में 1,65,745 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की।
राजस्थान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। 4 जून से शुरू हुए महाअभियान के तहत 24 जून तक महज 21 दिनों में पूरे प्रदेश में 1 लाख 65 हजार 745 वाहनों के खिलाफ चालान और अन्य कानूनी कार्रवाई की गई है।
इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना है।
जयपुर पश्चिम में सबसे ज्यादा कार्रवाई
जयपुर कमिश्नरेट के पांचों क्षेत्रों—यातायात, पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण—में मिलाकर कुल 800 कार्रवाई दर्ज की गईं।