सीकर में डकैती के फरार आरोपी की गिरफ्तारी: एक साल से पुलिस को दे रहा था चुनौती

सीकर जिले के खाटूश्यामजी सदर थाना पुलिस ने एक साल से डकैती के मामले में फरार कुख्यात अपराधी कमलेश जाट उर्फ कोडीया को गोवटी गांव से गिरफ्तार किया। उसके पास से देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। आरोपी पर विभिन्न थानों में करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
December 13, 2025 • 3:13 PM  54
क्राइम
NEWS CARD
Logo
सीकर में डकैती के फरार आरोपी की गिरफ्तारी: एक साल से पुलिस को दे रहा था चुनौती
“सीकर में डकैती के फरार आरोपी की गिरफ्तारी: एक साल से पुलिस को दे रहा था चुनौती”
Favicon
Read more on thekhatak.com
13 Dec 2025
https://thekhatak.com/sikar-police-arrests-fugitive-dacoit-accused-with-illegal-pistol-and-bike-after-one-year
Google News
Copied
सीकर में डकैती के फरार आरोपी की गिरफ्तारी: एक साल से पुलिस को दे रहा था चुनौती

सीकर जिले के खाटूश्यामजी सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एक साल से डकैती के मामले में फरार चल रहे कुख्यात अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से अवैध देसी पिस्टल (कट्टा), एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर आधारित थी और आदतन अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।

गिरफ्तारी की पूरी घटना जिला पुलिस अधीक्षक (SP) प्रवीण नायक नूनावत के निर्देशन में खाटूश्यामजी सदर थाना पुलिस को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली कि जीणमाता रोड पर गोवटी गांव के पास एक युवक बिना नंबर की बाइक पर अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना की तस्दीक करते ही थानाधिकारी अमित नागोरा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गांव में छापेमारी की और आरोपी को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा (देशी पिस्टल) और एक जिंदा कारतूस मिला। साथ ही, वह जिस मोटरसाइकिल पर सवार था, वह बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमलेश जाट उर्फ कमल उर्फ कोडीया, निवासी बधाला की ढाणी तन पलसाना के रूप में हुई है।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter