सीकर में न्यू ईयर पर सख्त पुलिसिया कार्रवाई: शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर चला डंडा, 32 गिरफ्तार, 30 वाहन जब्त

नए साल की रात सीकर में शराब पीकर हुड़दंग मचाने और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। SHO राजेश बुडानिया की अगुवाई में 32 शराबियों को गिरफ्तार किया गया, 30 वाहन जब्त हुए और करीब 40 चालान काटे गए। उद्योग नगर में तेज डीजे भी बंद करवाए गए।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
January 1, 2026 • 5:29 PM  9
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
सीकर में न्यू ईयर पर सख्त पुलिसिया कार्रवाई: शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर चला डंडा, 32 गिरफ्तार, 30 वाहन जब्त
“सीकर में न्यू ईयर पर सख्त पुलिसिया कार्रवाई: शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर चला डंडा, 32 गिरफ्तार, 30 वाहन जब्त”
Favicon
Read more on thekhatak.com
1 Jan 2026
https://thekhatak.com/sikar-police-crackdown-on-drunk-revelers-new-year-32-arrested-30-vehicles-seized
Google News
Copied
सीकर में न्यू ईयर पर सख्त पुलिसिया कार्रवाई: शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर चला डंडा, 32 गिरफ्तार, 30 वाहन जब्त

सीकर (राजस्थान)। नए साल 2026 के जश्न के दौरान शराब पीकर सड़कों पर हुड़दंग और खतरे पैदा करने वालों के खिलाफ सीकर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की। नए साल की रात से सुबह तक चले विशेष अभियान में पुलिस ने 32 शराबियों को गिरफ्तार किया, जबकि शहर के विभिन्न इलाकों से 30 वाहनों को जब्त किया गया। इसके अलावा करीब 40 चालान काटे गए और कुछ लोगों को मोटर व्हीकल एक्ट तथा पुलिस एक्ट के तहत भी कार्रवाई का सामना करना पड़ा।नए साल के स्वागत को देखते हुए सीकर पुलिस ने पहले से ही पूरी तैयारी कर रखी थी। शहर के हर प्रमुख पॉइंट पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। साथ ही पुलिस की गाड़ियां लगातार गश्त पर थीं। इन गश्ती दलों ने शराब के नशे में धुत लोगों को पकड़ा जो सड़कों पर हुड़दंग मचा रहे थे या नशे में वाहन चला रहे थे। कई मामलों में शराबियों ने पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से वे पकड़े गए।

एक खास घटना उद्योग नगर इलाके की है, जहां कई रेस्टोरेंट और हॉस्टल संचालक रात 10 बजे के बाद भी तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। नियमों का उल्लंघन देखते हुए उद्योग नगर थाने के SHO राजेश बुडानिया खुद अपनी टीम के साथ पैदल गश्त पर निकले। उन्होंने मौके पर पहुंचकर डीजे बंद करवाए और संचालकों को सख्त चेतावनी दी। SHO की इस सक्रियता से इलाके में शांति बनी रही और नियमों का पालन सुनिश्चित हुआ।SHO राजेश बुडानिया ने बताया कि सीकर सर्किल क्षेत्र में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से कई नशे में वाहन चला रहे थे, जिससे दुर्घटना का खतरा था। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर 30 वाहनों को जब्त किया। इसके अलावा मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन में 5 लोगों को और पुलिस एक्ट की धारा 60 के तहत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कुल मिलाकर करीब 40 चालान काटे गए, जिनमें ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन प्रमुख थे।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter