सीकर में शादी समारोह के दौरान 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी: टेंट के पीछे हुआ गलत काम, परिवार ने सीसीटीवी से पकड़ा आरोपी

सीकर में एक शादी समारोह के दौरान 8 साल की मासूम बच्ची के साथ टेंट के पीछे बलात्कार की घटना सामने आई। बच्ची ने परिवार को डरते-डरते बताया कि एक मजदूर ने उसके साथ गलत किया। परिवार ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान की। पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और जांच ASP को सौंपी गई। बच्ची की हालत ठीक है। राजस्थान में रेप के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
January 28, 2026 • 2:18 PM  5.9k
क्राइम
NEWS CARD
Logo
सीकर में शादी समारोह के दौरान 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी: टेंट के पीछे हुआ गलत काम, परिवार ने सीसीटीवी से पकड़ा आरोपी
“सीकर में शादी समारोह के दौरान 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी: टेंट के पीछे हुआ गलत काम, परिवार ने सीसीटीवी से पकड़ा आरोपी”
Favicon
Read more on thekhatak.com
28 Jan 2026
https://thekhatak.com/sikar-wedding-rape-8-year-old-girl-pocso-case-rajasthan
Google News
Copied
सीकर में शादी समारोह के दौरान 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी: टेंट के पीछे हुआ गलत काम, परिवार ने सीसीटीवी से पकड़ा आरोपी

सीकर, राजस्थान: एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। यहां एक शादी समारोह के दौरान मात्र 8 साल की नाबालिग बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया। पीड़िता बच्ची अपने नाना के घर आई हुई थी और परिवार के साथ बारात में शामिल हुई थी। घटना के बाद बच्ची डरी-सहमी नजर आई, और कुछ दिनों बाद परिवार को अपनी मासूम बेटी ने डरते-डरते अपना दर्द बताया।

घटना का विवरण

परिवार के अनुसार, 23 जनवरी को शादी समारोह में शामिल होने के लिए वे दूसरे गांव गए थे। बारात के दौरान 8 साल की बच्ची भी नाना के साथ मौजूद थी। रात के समय समारोह के टेंट के पीछे एक युवक ने बच्ची के साथ गलत हरकत की। बच्ची घर लौटने के बाद से ही सहमी हुई और उदास रहने लगी। पहले एक-दो दिन तो वह कुछ बोल नहीं पाई, लेकिन जब परिवार ने उसे अपने पास बिठाकर प्यार से पूछा तो उसने रोते हुए बताया कि "टेंट के पीछे एक अंकल ने मेरे साथ गलत किया"।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter