BJP नेता ने गधों को क्यों खिलाए 11 किलो गुलाब जामुन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद राजस्थान के सिरोही में एक नेता ने ऐसा जश्न मनाया जिसने सभी को हैरान कर दिया। 11 किलो गुलाब जामुन गधों को खिलाए गए... लेकिन इसके पीछे की वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की जीत के बाद देशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। राजस्थान के सिरोही जिले में इस जीत का जश्न कुछ अलग ही अंदाज में मनाया गया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
सिरोही में भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह चौहान ने जीत की खुशी को खास तरीके से जाहिर करते हुए पशु सेवा से जुड़ी संस्था पीएफए (People For Animals) में इलाजरत गधों को करीब 11 किलो गुलाब जामुन खिलाए। इस अनोखे जश्न की चर्चा अब पूरे जिले में हो रही है।
वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने चुनाव परिणाम आने से पहले ही यह संकल्प लिया था कि यदि पश्चिम बंगाल में भाजपा जीत दर्ज करती है तो वह इस खास अंदाज में खुशी मनाएंगे। परिणाम आने के बाद उन्होंने अपना वादा निभाया।