हरियाणा से चोरी की स्कॉर्पियो बाड़मेर में बरामद: कलर बदलकर चला रहे थे बदमाश, पुलिस देखते ही गाड़ी छोड़ फरार

हरियाणा के पानीपत से चोरी हुई स्कॉर्पियो को पुलिस ने करीब डेढ़ महीने बाद ट्रेस करते हुए बाड़मेर के रामसर कुआ गांव से बरामद किया। एएनटीएफ की मदद से दबिश के दौरान बदमाश गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। बदमाशों ने पहचान छिपाने के लिए गाड़ी का रंग भी बदल दिया था। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
May 3, 2026 • 9:44 AM  15
क्राइम
NEWS CARD
Logo
हरियाणा से चोरी की स्कॉर्पियो बाड़मेर में बरामद: कलर बदलकर चला रहे थे बदमाश, पुलिस देखते ही गाड़ी छोड़ फरार
“हरियाणा से चोरी की स्कॉर्पियो बाड़मेर में बरामद: कलर बदलकर चला रहे थे बदमाश, पुलिस देखते ही गाड़ी छोड़ फरार”
Favicon
Read more on thekhatak.com
3 May 2026
https://thekhatak.com/stolen-scorpio-recovered-barmer-panipat-police-raid
Google News
Copied
हरियाणा से चोरी की स्कॉर्पियो बाड़मेर में बरामद: कलर बदलकर चला रहे थे बदमाश, पुलिस देखते ही गाड़ी छोड़ फरार

हरियाणा के पानीपत से चोरी की गई एक स्कॉर्पियो को ट्रेस करते हुए पुलिस राजस्थान के बाड़मेर जिले तक पहुंच गई। करीब डेढ़ महीने बाद वाहन की लोकेशन मिलने पर पानीपत पुलिस ने स्थानीय एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) की मदद से बाड़मेर के सदर थाना क्षेत्र स्थित रामसर कुआ गांव में दबिश दी।

पुलिस टीम के गांव में पहुंचते ही वहां मौजूद दो संदिग्ध बदमाश घबरा गए और मौके से भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन वे अंधेरे और इलाके की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर फरार हो गए। हालांकि भागते समय बदमाश स्कॉर्पियो गाड़ी को वहीं छोड़ गए, जिसे पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान कुछ देर के लिए फायरिंग की आवाजें भी सुनाई दीं, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने फायरिंग की घटना से साफ इनकार किया है।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter