IPL जीत के बाद वृंदावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, संत प्रेमानंद के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
IPL जीत के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। दोनों ने नंगे पैर आश्रम में समय बिताया और दूसरे संत के भी दर्शन किए।
IPL में शानदार जीत के बाद भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आध्यात्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे। मंगलवार सुबह दोनों केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने करीब दो घंटे तक समय बिताया।
सुबह 7 बजे पहुंचे आश्रम
जानकारी के अनुसार, विराट और अनुष्का सुबह लगभग 7 बजे वृंदावन स्थित केली कुंज आश्रम पहुंचे। दोनों ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था और कार से उतरकर नंगे पैर आश्रम के अंदर प्रवेश किया। आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने उनका स्वागत किया।
संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात
