YouTube पर नया चैनल शुरू करने वाले Creators के लिए Monetization हासिल करना अब पहले से ज्यादा मुश्किल हो सकता है। YouTube ने अपने Partner Program यानी YPP में शामिल होने के लिए नए Creators के लिए Watch Hours और Shorts Views की शर्तों को बढ़ाने का फैसला किया है। नए नियम 1 फरवरी 2027 से लागू होंगे।
2018 के बाद YPP में बड़ा बदलाव
YouTube के मुताबिक, प्लेटफॉर्म पर Viewership लगातार बढ़ रही है। Shorts पर रोजाना 200 बिलियन से ज्यादा Views आ रहे हैं, जबकि TV पर हर दिन 1 बिलियन घंटे से ज्यादा YouTube Content देखा जा रहा है।
कंपनी ने बताया कि 2018 के बाद YPP की योग्यता में यह पहला बड़ा बदलाव है। फिलहाल YouTube Partner Program में 3 मिलियन से ज्यादा Creators शामिल हैं।
Shorts Creators के लिए भी नई कमाई सीमा
YouTube Shorts से कमाई करने वाले Creators के लिए भी एक नई न्यूनतम सीमा तय की गई है। Shorts से Ad और Subscription Revenue कमाना जारी रखने के लिए Creators को पिछले 90 दिनों में 1 करोड़ Qualified Shorts Views हासिल करने होंगे।
अगर कोई Creator इस सीमा से नीचे चला जाता है, तो उसका YPP Membership खत्म नहीं होगा। ऐसे Creators Long-form Videos से अपनी कमाई जारी रख सकेंगे। जब वे दोबारा जरूरी Shorts Views की सीमा पूरी कर लेंगे, तो Shorts से Revenue Sharing फिर शुरू हो जाएगी।
YouTube के मुताबिक, इस सीमा से नीचे रहने वाले Creators के लिए कमाई के दूसरे रास्ते भी मौजूद रहेंगे। इनमें YouTube Shopping से जुड़े Bonus और Incentives के अलावा Brand Deals और YouTube Trends जैसे विकल्प शामिल हैं।
YouTube Premium Lite का भी विस्तार
YouTube ने Premium Lite को उन सभी Markets में उपलब्ध कराने की घोषणा की है, जहां YouTube Premium उपलब्ध है। भारत में Premium Lite की कीमत 89 रुपये प्रति महीना, जबकि YouTube Premium की कीमत 149 रुपये प्रति महीना बताई गई है।
YouTube के अनुसार, Premium Lite Subscription से होने वाली कमाई का एक हिस्सा Creators के लिए बनाए गए Pool में जाएगा। इसमें Watch Time और Views जैसे आंकड़ों को आधार बनाया जाएगा।
कंपनी को उम्मीद है कि 2027 में Creators को 2026 की तुलना में ज्यादा Payment किया जाएगा।
नए Creators पर क्या पड़ेगा असर?
YouTube के इस बदलाव का सबसे बड़ा असर नए Creators पर पड़ सकता है। अब सिर्फ 1,000 Subscribers हासिल करना Monetization की राह में पर्याप्त नहीं होगा। Creators को लगातार ज्यादा Watch Time या Shorts Views जुटाने होंगे।
खासकर Shorts पर निर्भर नए Creators के लिए 90 दिनों में 2 करोड़ Qualified Views का लक्ष्य काफी बड़ा Challenge साबित हो सकता है। ऐसे में नए Creators को केवल Subscribers बढ़ाने के बजाय Content की Reach, Watch Time और लगातार Engagement पर भी ज्यादा ध्यान देना होगा।