Rajasthan Patwari Recruitment Examination 2025: मेहंदी से बचें, बायोमैट्रिक्स में हो सकती है दिक्कत

राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 में 6.76 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे; RSMSSB ने मेहंदी न लगाने की सलाह दी, क्योंकि इससे बायोमैट्रिक अटेंडेंस में दिक्कत हो सकती है।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
August 16, 2025 • 2:07 PM  46
जॉब्स एंड एजुकेशन
NEWS CARD
Logo
Rajasthan Patwari Recruitment Examination 2025: मेहंदी से बचें, बायोमैट्रिक्स में हो सकती है दिक्कत
“Rajasthan Patwari Recruitment Examination 2025: मेहंदी से बचें, बायोमैट्रिक्स में हो सकती है दिक्कत”
Favicon
Read more on thekhatak.com
16 Aug 2025
https://thekhatak.com/rajasthan-patwari-recruitment-examination-2025-avoid-mehndi-biometrics-can-be-problematic
Google News
Copied
Rajasthan Patwari Recruitment Examination 2025: मेहंदी से बचें, बायोमैट्रिक्स में हो सकती है दिक्कत

राजस्थान में बहुप्रतीक्षित पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा 17 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में 6.76 लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। 3,705 पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा के लिए बोर्ड ने कड़े नियम और दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि परीक्षा में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके। इस बीच, बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल (रिटायर्ड) आलोक राज ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा के दौरान मेहंदी लगाने से बचें, क्योंकि इससे बायोमैट्रिक अटेंडेंस में समस्या हो सकती है।

मेहंदी लगाने पर देना पड़ सकता है एफिडेविट

परीक्षा से पहले एक अभ्यर्थी ने सोशल मीडिया पर बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज से सवाल पूछा था कि क्या जन्माष्टमी के अवसर पर मेहंदी लगाकर परीक्षा में शामिल हुआ जा सकता है। इसके जवाब में आलोक राज ने स्पष्ट किया, "मैं सलाह दूंगा कि यदि महिलाएं या हमारी बहनें 17 अगस्त को पटवारी परीक्षा में बैठ रही हैं, तो बेहतर होगा कि मेहंदी लगाना अवॉइड करें। मेहंदी से बायोमैट्रिक अटेंडेंस में दिक्कत हो सकती है, जिसके लिए अभ्यर्थी को एफिडेविट देना पड़ सकता है।"

उन्होंने आगे कहा, "परीक्षा भी एक तरह का व्रत है। संयम बरतें, क्योंकि मेहनत की मेहंदी जिंदगी भर रचेगी।" यदि किसी अभ्यर्थी ने मेहंदी लगाई और बायोमैट्रिक्स में समस्या आती है, तो उसे एफिडेविट जमा करना होगा, जिसके बाद ही उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। आलोक राज ने सुझाव दिया कि यदि मेहंदी लगाना जरूरी है, तो अंगूठे या उन हिस्सों पर मेहंदी न लगाएं, जहां से बायोमैट्रिक लिया जाता है।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter