45 वर्षीय रामबाबू ने महिला को गोली मारी, फिर की आत्महत्या; चार साल से परेशान करने का आरोप

रामबाबू (45) ने पड़ोस की 42 वर्षीय महिला को गोली मारकर घायल किया और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। महिला के परिजनों का दावा है कि रामबाबू चार साल से उसे परेशान कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और महिला का इलाज जारी है।

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
September 10, 2025 • 12:56 PM  350
क्राइम
NEWS CARD
Logo
45 वर्षीय रामबाबू ने महिला को गोली मारी, फिर की आत्महत्या; चार साल से परेशान करने का आरोप
“45 वर्षीय रामबाबू ने महिला को गोली मारी, फिर की आत्महत्या; चार साल से परेशान करने का आरोप”
Favicon
Read more on thekhatak.com
10 Sep 2025
https://thekhatak.com/45-year-old-rambabu-shoots-woman-then-commits-suicide-accused-of-harassing-her-for-four-years
Google News
Copied
45 वर्षीय रामबाबू ने महिला को गोली मारी, फिर की आत्महत्या; चार साल से परेशान करने का आरोप

राजस्थान के भरतपुर जिले के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, जहां एकतरफा प्यार में पागल एक 45 वर्षीय व्यक्ति रामबाबू ने पहले पड़ोस में रहने वाली 42 वर्षीय महिला को गोली मार दी और फिर स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी। महिला के परिजनों और पुलिस के अनुसार, रामबाबू पिछले चार साल से महिला को परेशान कर रहा था और उसका प्यार एकतरफा था।

रामबाबू ने कट्टे से गोली चला दी

घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे सीकरी, मथुरा गेट थाना क्षेत्र में हुई। रामबाबू, जो नबाव गली में किराए के मकान में रहता था, पड़ोस में रहने वाली एक शादीशुदा महिला को लंबे समय से पसंद करता था। महिला के परिजनों का कहना है कि वह उसे चार साल से तंग कर रहा था, और इस संबंध में कई बार पुलिस में शिकायत भी की गई थी। हालांकि, रामबाबू हर बार छूट जाता और फिर से परेशान करना शुरू कर देता।जानकारी के अनुसार, घटना के दिन महिला का पति और देवर, जो मोबाइल की दुकान चलाते हैं, दुकान पर गए हुए थे। घर पर महिला और उसकी देवरानी (35 वर्ष) अकेली थीं। रामबाबू ने पड़ोसियों के घर से कूदकर महिला के घर में घुसने की कोशिश की। वहां पहुंचते ही उसने महिला का गला दबाने का प्रयास किया। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो रामबाबू ने कट्टे से गोली चला दी, जो महिला के हाथ में लगी। इसके बाद उसने स्वयं अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस और परिजनों की प्रतिक्रिया

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter