2027 की शुरुआत में भारत आ सकते हैं डोनाल्ड ट्रम्प, विदेश मंत्री मार्को रूबियो बोले- PM मोदी के काम के बड़े प्रशंसक हैं
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने संकेत दिए हैं कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 2027 की शुरुआत में भारत दौरे पर आ सकते हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प साल 2027 की शुरुआत में भारत का दौरा कर सकते हैं। इस बात के संकेत अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारत की तेज़ी से हो रही प्रगति की खुलकर सराहना की।
मार्को रूबियो ने कहा, "हम प्रधानमंत्री मोदी और उनके द्वारा किए गए कार्यों के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।" उनके इस बयान के बाद ट्रम्प की संभावित भारत यात्रा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
अगर यह दौरा होता है तो राष्ट्रपति रहते हुए यह डोनाल्ड ट्रम्प की दूसरी भारत यात्रा होगी। इससे पहले फरवरी 2020 में ट्रम्प भारत आए थे, जहां अहमदाबाद में आयोजित 'नमस्ते ट्रम्प' कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ हिस्सा लिया था।