आधी रात मेन गेट फांदकर सरकारी टीचर ने की महिला से अश्लील हरकत, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा
भरतपुर के हलैना थाना इलाके में गुरुवार (25 अप्रैल 2025) की रात करीब 2:30 बजे एक सनसनीखेज घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। एक सरकारी टीचर ने आधी रात को एक मकान का मेन गेट फांदकर घर में घुसने की कोशिश की और अकेली महिला के साथ अश्लील हरकतें की।
भरतपुर के हलैना थाना इलाके में गुरुवार (25 अप्रैल 2025) की रात करीब 2:30 बजे एक सनसनीखेज घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। एक सरकारी टीचर ने आधी रात को एक मकान का मेन गेट फांदकर घर में घुसने की कोशिश की और अकेली महिला के साथ अश्लील हरकतें की। महिला के शोर मचाने पर पड़ोसी जमा हो गए और आरोपी को पकड़कर खंभे से बांधकर जमकर पिटाई की। बेहोश होने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
घटना का विवरण
हलैना थाना अधिकारी जगदीश चंद ने बताया कि रात 2:30 बजे के आसपास सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने एक घर में घुसकर महिला के साथ अश्लील हरकत की। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के चंगुल से आरोपी को छुड़ाया। ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर आरोपी को धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।