अजमेर में तीन मंजिला इमारत गिरने की घटना: लापरवाही से हुआ बड़ा हादसा, मजदूर गंभीर रूप से घायल

अजमेर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर में मुख्य सड़क किनारे एक तीन मंजिला इमारत को बिना सुरक्षा मानकों का पालन किए गिराने के दौरान अचानक धराशायी हो गई। हादसे में एक मजदूर मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इमारत हाल ही में 'जीत इंटरप्राइजेज' को बेची गई थी, जो नया निर्माण करना चाहते थे। ठेकेदार घटना के बाद फरार हो गया, जबकि स्थानीय लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
December 15, 2025 • 4:51 PM  11
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
अजमेर में तीन मंजिला इमारत गिरने की घटना: लापरवाही से हुआ बड़ा हादसा, मजदूर गंभीर रूप से घायल
“अजमेर में तीन मंजिला इमारत गिरने की घटना: लापरवाही से हुआ बड़ा हादसा, मजदूर गंभीर रूप से घायल”
Favicon
Read more on thekhatak.com
15 Dec 2025
https://thekhatak.com/ajmer-three-storey-building-collapse-worker-injured-demolition-accident
Google News
Copied
अजमेर में तीन मंजिला इमारत गिरने की घटना: लापरवाही से हुआ बड़ा हादसा, मजदूर गंभीर रूप से घायल

अजमेर शहर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर क्षेत्र में सिने वर्ल्ड तिहारी के पास मुख्य सड़क किनारे बनी एक तीन मंजिला इमारत सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक धराशायी हो गई। इस हादसे में इमारत को गिराने का काम कर रहा एक मजदूर मलबे में दब गया, जो गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय सड़क पर कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इमारत गिरने से उठी धूल की वजह से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter