‘अभी भी ये टी-शर्ट चल रही है?’ सड़क पर युवक को देखकर गहलोत ने रुकवाई कार, VIDEO ने जीता लोगों का दिल

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सड़क पर ग्रामीण ओलंपिक की टी-शर्ट पहने युवक को देखकर गहलोत ने कार रुकवाई और उससे बातचीत की, जिसका वीडियो अब चर्चा में है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
May 7, 2026 • 6:01 PM  58
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
‘अभी भी ये टी-शर्ट चल रही है?’ सड़क पर युवक को देखकर गहलोत ने रुकवाई कार, VIDEO ने जीता लोगों का दिल
“‘अभी भी ये टी-शर्ट चल रही है?’ सड़क पर युवक को देखकर गहलोत ने रुकवाई कार, VIDEO ने जीता लोगों का दिल”
Favicon
Read more on thekhatak.com
7 May 2026
https://thekhatak.com/ashok-gehlot-viral-video-rural-olympic-tshirt
Google News
Copied
‘अभी भी ये टी-शर्ट चल रही है?’ सड़क पर युवक को देखकर गहलोत ने रुकवाई कार, VIDEO ने जीता लोगों का दिल

राजस्थान की राजनीति में भले ही सत्ता बदल चुकी हो, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की योजनाओं की चर्चा आज भी गांवों और कस्बों में दिखाई देती है। इसी बीच सोशल मीडिया पर गहलोत का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वीडियो में अशोक गहलोत अपनी कार से कहीं जाते नजर आ रहे हैं। तभी रास्ते में उनकी नजर एक ग्रामीण युवक पर पड़ती है, जिसने “राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल 2023” की टी-शर्ट पहन रखी थी। टी-शर्ट के पीछे गहलोत की तस्वीर और “फिट राजस्थान, हिट राजस्थान” का नारा छपा हुआ था। युवक की टी-शर्ट देखते ही गहलोत ने अपनी कार रुकवा दी और मुस्कुराते हुए युवक से पूछा, “अभी भी ये टी-शर्ट चल रही है… बढ़िया?” गहलोत के इस सवाल पर युवक ने भी मुस्कुराकर जवाब दिया, “जी सर, बिल्कुल चल रही है।”

कबड्डी खिलाड़ी निकला युवक

बातचीत के दौरान गहलोत ने युवक से पूछा कि वह किस खेल में हिस्सा लेता था। इस पर युवक ने गर्व से बताया कि वह कबड्डी का खिलाड़ी रहा है। यह सुनकर गहलोत भी काफी खुश नजर आए।वीडियो में दिख रही यह छोटी-सी बातचीत अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। कई लोग इसे गहलोत की योजनाओं का “ग्राउंड कनेक्शन” बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे उनकी राजनीतिक पकड़ से जोड़कर देख रहे हैं।

पहले राशन किट वाला वीडियो भी हुआ था वायरल

यह पहला मौका नहीं है जब गहलोत को अपनी पुरानी योजनाओं की झलक सड़कों पर दिखाई दी हो। इससे पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने सड़क पर जा रहे एक बाइक सवार की बाइक पर अपनी तस्वीर वाला “अन्नपूर्णा राशन किट” का बैग देखा था। उस वीडियो की भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी। सत्ता से बाहर होने के महीनों बाद भी लोगों द्वारा इन चीजों का इस्तेमाल किया जाना इस बात का संकेत माना गया कि उनकी कई योजनाएं सीधे आम लोगों की जिंदगी से जुड़ी हुई थीं।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter