अवैध खनन के खिलाफ जोधपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 6 वाहन जब्त.
जोधपुर जिले में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस, खनिज विभाग और एसआईटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। बड़ली, बालसमंद और विवेक विहार क्षेत्रों में की गई आकस्मिक जांच के दौरान सैण्डस्टोन और बजरी के अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त कुल 6 वाहनों को जब्त किया गया। प्रशासन ने अवैध खनन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
जोधपुर, 06 जनवरी:- राज्य सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जोधपुर जिले में खनिज विभाग एवं एसआईटी (विशेष जांच दल) द्वारा बड़ी और निर्णायक कार्रवाई की गई। मंगलवार को अलग–अलग क्षेत्रों में की गई आकस्मिक जांच के दौरान अवैध खनन व अवैध परिवहन में संलिप्त कुल 6 वाहनों को जब्त किया गया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की सख्त पालना
अवैध खनन, निर्गमन एवं भंडारण के विरुद्ध राज्यभर में चल रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई बड़ली क्षेत्र में सैण्डस्टोन का अवैध खनन पकड़ा गया ग्राम बड़ली, तहसील जोधपुर में आकस्मिक जांच के दौरान सैण्डस्टोन के अवैध खनन व परिवहन में संलिप्त