बाड़मेर में दिल दहला देने वाला हादसा: प्राइवेट बस ने बाइक सवार रिश्तेदार को कुचलकर दी मौत, ड्राइवर फरार; पूरी घटना सीसीटीवी में कैद
बाड़मेर के एनएच-68 पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक सवार दो रिश्तेदारों (हेमाराम और चंपाराम) को पीछे से टक्कर मार दी। हेमाराम की मौके पर मौत हो गई जबकि चंपाराम गंभीर घायल हैं। बस ड्राइवर फरार हो गया, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस जांच कर रही है।
बाड़मेर, राजस्थान: नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार प्राइवेट बस की भयानक टक्कर ने एक परिवार को सूना कर दिया। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बाड़मेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एनएच-68 (सदर थाने के पास) पर एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो रिश्तेदारों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान बांड निवासी हेमाराम के रूप में हुई है, जबकि घायल चंपाराम अभी भी बाड़मेर अस्पताल में इलाजरत हैं। दोनों रिश्तेदार बाइक पर सवार होकर चौहटन सर्किल से सिणधरी सर्किल की ओर जा रहे थे। पीछे से आ रही तेज गति वाली प्राइवेट बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इतनी जबरदस्त टक्कर थी कि हेमाराम को बस के नीचे कुचल दिया गया, जबकि चंपाराम बाइक से उछलकर दूर जा गिरे, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई।