साइबर ठगी के खिलाफ बड़ा एक्शन: ग्रामीणों ने 150 मोबाइल तोड़कर जलाए

राजस्थान के अलवर में ग्रामीणों ने साइबर ठगी रोकने के लिए 150 मोबाइल तोड़कर जला दिए, पुलिस और 11 सदस्यीय समिति की मुहिम से साइबर अपराधी धंधा छोड़ रहे हैं।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 28, 2025 • 5:41 PM  9
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
साइबर ठगी के खिलाफ बड़ा एक्शन: ग्रामीणों ने 150 मोबाइल तोड़कर जलाए
“साइबर ठगी के खिलाफ बड़ा एक्शन: ग्रामीणों ने 150 मोबाइल तोड़कर जलाए”
Favicon
Read more on thekhatak.com
28 Jun 2025
https://thekhatak.com/big-action-against-cyber-fraud-villagers-break-up-and-burn-150-mobile-phones
Google News
Copied
साइबर ठगी के खिलाफ बड़ा एक्शन: ग्रामीणों ने 150 मोबाइल तोड़कर जलाए

अलवर, राजस्थान के रामगढ़ थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस और ग्रामीणों की संयुक्त मुहिम रंग ला रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह ने शनिवार को बताया कि नौगांवा थाना क्षेत्र के खोहड़ा करनाली गांव में ग्रामीणों ने साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले करीब 150 मोबाइल फोन जब्त कर पत्थरों से तोड़े और फिर जला दिए।

यह कार्रवाई 11 सदस्यीय ग्रामीण समिति के नेतृत्व में हुई, जो साइबर अपराधियों पर निगरानी रखने और उन्हें जागरूक करने के लिए गठित की गई थी। समिति के सदस्यों ने घर-घर जाकर अपराधियों को समझाया और उनके मोबाइल जब्त किए। ग्रामीणों का कहना है कि साइबर अपराध के कारण गांव में भय का माहौल था, इसलिए उन्होंने साइबर अपराध को पूरी तरह बंद करने और बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का संकल्प लिया है।

पुलिस की सख्ती और जागरूकता अभियान का असर दिख रहा है। पिछले 20 दिनों से नौगांवा क्षेत्र में साइबर अपराध की कोई घटना दर्ज नहीं हुई, जबकि पहले पुलिस को बार-बार छापेमारी करनी पड़ती थी। डॉ. सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी अब इस गैरकानूनी धंधे को छोड़ने को तैयार हैं, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter