Bikaner Murder Case:झाड़ियों में मिली लाश का रहस्य गहराया, जांच में खुली ऐसी परतें कि सब हैरान रह गए…
एक सामान्य लगने वाली घटना ने जब पुलिस जांच में परतें खोलीं, तो सामने आया ऐसा सच जिसने सबको हिला दिया…जानिए पूरी खबर
बीकानेर में हुए मनीष जांगू हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। शुरू में यह मामला एक रहस्यमय ब्लाइंड मर्डर लग रहा था, लेकिन पुलिस जांच में जो सच सामने आया उसने सभी को चौंका दिया। इस हत्या की मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि मृतक की पत्नी निकिता निकली, जिसने अपने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि निकिता ने अपने पति मनीष जांगू को रास्ते से हटाने के लिए अपने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर एक सुनियोजित साजिश रची थी। योजना के तहत प्रेमी मनीष को घूमने के बहाने कार से लेकर गया।
रास्ते में गन्ने के जूस में सल्फर की गोलियां मिलाकर मनीष को पिलाई गईं, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोप है कि तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई और शव को नोखा के बंधाला ताल के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया। इतना ही नहीं, पहचान छिपाने के लिए उसका मोबाइल भी दूसरी जगह फेंक दिया गया।