महिला टीचर की निर्मम हत्या: ग्रामीणों का सड़क जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

महिला टीचर मनीषा की हत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने दिल्ली-पिलानी रोड जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगे, SP बदले गए, और कई पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
August 17, 2025 • 3:27 PM  2.5k
क्राइम
NEWS CARD
Logo
महिला टीचर की निर्मम हत्या: ग्रामीणों का सड़क जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
“महिला टीचर की निर्मम हत्या: ग्रामीणों का सड़क जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग”
Favicon
Read more on thekhatak.com
17 Aug 2025
https://thekhatak.com/brutal-murder-of-woman-teacher-villagers-block-road-demand-arrest-of-accused
Google News
Copied
महिला टीचर की निर्मम हत्या: ग्रामीणों का सड़क जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

हरियाणा के भिवानी जिले में एक महिला टीचर मनीषा की निर्मम हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतका के परिजन और स्थानीय ग्रामीण आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। रविवार को ग्रामीणों ने दिल्ली-पिलानी रोड पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क पर बाइकें खड़ी कर दीं और नारेबाजी की। पुलिस के आश्वासन के बाद करीब एक घंटे तक चले इस जाम को हटाया गया। इस मामले में राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी परिजनों का साथ दिया और पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

हत्या ने हिलाया भिवानी, परिजनों का दर्द

13 अगस्त को भिवानी के गांव सिंघानी के खेतों में 27 वर्षीय मनीषा का शव मिला था। उसका गला रेता हुआ था, जिससे हत्या की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। मनीषा के पिता संजय ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जब वह मनीषा के गायब होने की शिकायत लेकर थाने पहुंचे, तो पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। संजय के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने कहा, "लड़की भाग गई है, दो दिन में वापस आ जाएगी।" उन्होंने आरोप लगाया कि अगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की होती, तो शायद उनकी बेटी की जान बच सकती थी।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter