बर्थडे सेलिब्रेशन बना मातम: डांस करते लौट रहे दोस्तों की ट्रैवलर ट्रेलर से टकराई, बिजनेसमैन की मौत, 12 घायल
भीलवाड़ा के हमीरगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में अजमेर के 61 वर्षीय बिजनेसमैन जयप्रकाश वरलानी की मौत हो गई, जबकि उनके 12 से ज्यादा दोस्त घायल हो गए। सभी लोग बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान सांवलिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे और ट्रैवलर में गाना गाते हुए डांस कर रहे थे। ओवरटेक के दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ने से ट्रेलर से टक्कर हो गई। हादसे से कुछ मिनट पहले ‘जिंदगी एक सफर है सुहाना’ गाना बज रहा था।
भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। अजमेर के एक 61 वर्षीय बिजनेसमैन की अपने ही जन्मदिन के दिन एक्सीडेंट में मौत हो गई, जबकि उनके साथ यात्रा कर रहे 12 से ज्यादा दोस्त घायल हो गए। हादसे के समय सभी लोग टेम्पो ट्रैवलर में गाना गाते और डांस कर रहे थे।
