LPG Price Hike: 6 महीने में दोगुना हुआ कमर्शियल सिलेंडर, जनवरी से अब तक 7वीं बार बढ़े दाम... जानिए आपके शहर में नया रेट
देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार सातवीं बार बढ़ोतरी हुई है। जून 2026 में दिल्ली में 19 किलो का सिलेंडर 3113.50 रुपये का हो गया है।
देश में तेल और गैस बाजार पर वैश्विक परिस्थितियों का असर लगातार देखने को मिल रहा है। अमेरिका-ईरान तनाव और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। 1 जून 2026 से एक बार फिर 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं।
तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये की वृद्धि की है। इसके बाद राजधानी में 19 किलो वाला सिलेंडर 3113.50 रुपये का हो गया है। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 3255.50 रुपये तक पहुंच गई है।
लगातार सातवीं बार बढ़े दाम
साल 2026 की शुरुआत से अब तक कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में लगातार सात बार बढ़ोतरी हो चुकी है। हर महीने कीमतों में इजाफे ने होटल, ढाबा, रेस्तरां, कैटरिंग और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की लागत को काफी बढ़ा दिया है।